{"_id":"61a7bc6c4ce02b55c42c13ae","slug":"swati-menthol-fire-case-rampur-news-mbd411256734","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति मेंथोल अग्निकांड मामले में आरोपियों ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति मेंथोल अग्निकांड मामले में आरोपियों ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वर्ष 2006 में स्वाति मेंथोल फैक्टरी में अग्निकांड के मामले में बुधवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। इस मामले में अब अगली सुनवाई चार दिसंबर को तय की गई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर स्थित स्वाति मेंथोल फैक्टरी में 15 फरवरी 2006 को भीषण आग लग गई थी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में फैक्टरी कर्मी सीताराम गुप्ता, राजेश, विशंभर प्रसाद और लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई थी, जबकि उस्मान, अमीर अहमद, घासीराम, विश्राम सिंह, नंदकिशोर, कन्हैया लाल, अंसार अली, यासीन, रमेश, जिया उल नबी गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस मामले में हरनारायण गुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी जेपी राठौर ने पुलिस को बयान दर्ज कराया था कि इतनी बड़ी फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसमें पुलिस ने 26 लोगों को गवाह बनाया है।
मामला जिला जज की कोर्ट में चल रहा है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता सुभाष पटेल ने बताया कि बुधवार को इस मामले के आरोपियों में शामिल फैक्टरी प्रबंधन से सुरेंद्र कुमार गुप्ता, संचित गुप्ता, नितिन उर्फ सचिन गुप्ता, रमेंद्र कुमार गुप्ता, संजय अग्रवाल के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में अब अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी