फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   swatantra dev singh meets worket

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी माने : स्वतंत्र देव सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
swatantra dev singh meets worket
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार रात रामपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वयं को प्रत्याशी मानते हुए चुनाव में जीत के लिए प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन

राम विहार स्थित जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायत चुनाव संचालन समितियों व वार्ड प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 10 से 12 अप्रैल तक सघन जनसंपर्क अभियान में हर घर तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने सेक्टर व मंडल की टीम की सक्रिय भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी के साथ सभी वार्डों की समीक्षा की जाए और पंचायत चुनावों में सफलता के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जिला, ब्लाक व ग्राम स्तर पर पंचायत चुनाव की संचालन समिति की बैठक नियमित रूप से करनी है। इसके साथ ही प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 बूथों पर बैठकों के माध्यम से सतत संवाद तथा सतत समीक्षा की रणनीति पर काम करना है। उन्होंने पदाधिकारियों से मंत्रणा करते हुए कहा कि सभी वार्ड प्रभारी समूह के साथ अलग-अलग बैठक करें तथा घर-घर सम्पर्क में ग्राम संयोजकों की टोली को टास्क सौंपे। इसके साथ ही बस्ते के प्रबंधन का कार्य अभी से प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा जिले के बडे़ नेताओें का वार्ड के गांव में चौपाल कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही मोर्चों के सम्मेलन बड़ी आबादी वाले गांव में सुनिश्चित की जाए। जिसकी तैयारी के लिए प्रत्येक गांव से पांच-पांच कार्यकर्ताओं की सूची सभी मोर्चे तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed