फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   swami prasad maurya said to mayawati like to money

मायावती को थी पैसे की हवस, इसलिए छोड़ी पार्टी:स्वामी

Mon, 22 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
swami prasad maurya said to mayawati like to money
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
बसपा से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा को टिकटों की नीलामी करने वाली पार्टी बताया है। बसपा प्रमुख मायावती पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उनको पैसे की भूख है इसलिए पार्टी छोड़ दी। स्वामी प्रसाद मौर्य मिलक में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी गंगवार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बसपा में बाबा साहेब अंबेडकर और कांशीराम के सपनों की हत्या हो रही थी। वह अब दलितों की नहीं दौलत वालों की पार्टी रह गई है। मायावती अपनी कोठी में बैठकर पैसे गिनने का काम करती हैं। दो से पांच करोड़ रुपये में टिकट बेचा जाता है।
विज्ञापन


दयाशंकर के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने मायावती पर गलत टिप्पणी की थी, भाजपा ने उनका निष्कासन करके जवाब भी दे दिया। लेकिन नसीमुद्दीन एंड पार्टी पर तो गलत टिप्पणी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन को सपा का संरक्षण प्राप्त है। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिलाने के लिए वह जुट गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की मजबूत छवि बनाई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed