{"_id":"696aa00b1c1b7eb7fe012c98","slug":"surgery-stopped-in-the-district-hospital-patients-upset-rampur-news-c-282-1-rmp1027-162152-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल में सर्जरी बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल में सर्जरी बंद, मरीज परेशान
Sat, 17 Jan 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
सर्जन का 11 जनवरी को अनुबंध हो चुका है समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिला अस्पताल में 11 जनवरी से जनरल सर्जरी बंद हैं। पांच दिन में आठ मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। इस कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दो मरीजों को सर्जन न होने के कारण वापस भेजा गया।
जिला अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं का अहम केंद्र है। अस्पताल में प्रतिमाह 50 से अधिक सर्जरी होती हैं। सर्जरी के लिए तैनात जनरल सर्जन डॉ. आरिफ रसूल का अनुबंध 11 जनवरी को पूरा हो चुका है। अभी तक शासन से न तो अनुबंध बढ़ा है, न ही नया सर्जन मिला है। इस कारण मरीज परेशान हैं।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में दो मरीज ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दिसंबर में उन्हें 16 जनवरी की तिथि ऑपरेशन के लिए मिली थी। जब यहां पहुंचे तो उन्होंने सर्जन न होने के बात कहकर लौटा दिया। एक मरीज रेहाना ने बताया कि सर्जन न होने के कारण उन्हें ऑपरेशन के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला अस्पताल में तैनात जनरल सर्जन का 11 जनवरी को अनुबंध समाप्त हो गया है। अब अस्पताल में कोई भी जनरल सर्जन नहीं है। जो भी मरीज सर्जरी कराने आ रहे हैं, उन्हें अन्य जगह के लिए रेफर किया जा रहा है। साथ ही लखनऊ में 19 से 21 जनवरी तक वॉक इन इंटरव्यू होगा। जल्द ही जिला अस्पताल को जनरल सर्जन मिलने की उम्मीद है। -डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस