फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Supply of sand, gravel and cement also disrupted

Rampur News: रेत-बजरी और सीमेंट की सप्लाई भी बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Supply of sand, gravel and cement also disrupted
रामपुर। हल्द्वानी में हुए बवाल का असर रामपुर में दिख रहा है। जिले में सबसे अधिक परेशानी ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को हुई है। रामपुर में हल्द्वानी की गौला नदी से हजारों टन रेत के साथ वहां से बजरी और सीमेंट भी आती है, जो रामपुर के साथ ही बरेली तक सप्लाई की जाती है। शुक्रवार को ट्रकों के न आने से कारोबार पर असर पड़ा। वहीं मुरादाबाद के बर्तन और रामपुरी परिधान भी वहां नहीं जा सके। ट्रांसपोर्टरों को भी परिस्थितियां सामान्य होने का इंतजार है। हल्द्वानी में बवाल के बाद रामपुर से जुड़ी उत्तराखंड की सीमाओं पर कड़ी चौकसी है। साथ ही बवाल के डर से ट्रांसपोर्टरों ने ट्रकों का आवागमन रोक दिया है। हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है। सबसे अधिक मात्रा में हल्द्वानी और काशीपुर से रेत-बजरी और सीमेंट की सप्लाई होती है। गौला नदी की रेत सबसे अच्छा मानी जाती है। इसलिए लोग यहां से ट्रक भरवाते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर से रामपुरी टोपी, कंबल और परिधान जाते हैं। हंगामे के बाद यहां से माल भरे ट्रक नहीं भेजे गए हैं। हल्द्वानी से भी ट्रक लोड होकर बीच में रुके हुए हैं। स्थितियां सामान्य होते तक रोक लगी हुई है। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों का कहना है कि एक करोड़ से अधिक का कारोबार एक दिन में प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

-----------
क्या कहते हैं ट्रांसपोर्टर
---
ट्रकों को रोकना पड़ा है। कोई भी ट्रक आगे नहीं बढ़ पाया है। उधर से आने वाले ट्रक भी रुके पड़े है। एक दिन का ही ट्रांसपोर्ट का काफी अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरजीत सिंह, ट्रांसपोर्टर
-----
रेत-सीमेंट, बजरी की सप्लाई सबसे अधिक रामपुर और बरेली के इलाकों में होती है, लेकिन बवाल के बाद से ट्रांसपोर्ट की सप्लाई ठप हो गई है। न तो कोई ट्रक जा पा रहा है और न ही आ पा रहा है। इससे नुकसान हो रहा है।

-दर्शन सिंह खुराना, ट्रांसपोर्टर
------
व्यापारी :---
रामपुर और हल्द्वानी के बीच काफी व्यापार होता है। रामपुर की टोपी और गर्म कपड़ों के साथ मुरादाबाद के बर्तनों और पीतल का कारोबार समेत काफी सामान यहां से भी जाता है। बवाल के बाद शुक्रवार को व्यापार पूरी तरह ठप रहा।
-शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, रामपुर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed