फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sugar mill worker riding bicycle dies in collision with dumper

Rampur News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार चीनी मिल कर्मी की मौत

Wed, 11 Sep 2024 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill worker riding bicycle dies in collision with dumper
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे स्थित बंगाली कॉलोनी मोड़ के पास साइकिल से अपने घर रुद्रपुर जा रहे रूद्र विलास चीनी मिल गेस्ट हाउस के रसोइया प्यारेलाल (55) को एक मिट्टी भरे डंपर चालक ने बुधवार की रात करीब 8 बजे टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार ग्राम कोटा अलीनगर निवासी प्यारेलाल पुत्र रामलाल रूद्र विलास चीनी मिल गेस्ट हाउस में रसोइया का काम करते थे। उनका परिवार रुद्रपुर में रहता है। प्यारेलाल बुधवार की रात करीब 8 बजे काम करके साइकिल से रुद्रपुर जा रहे थे। नैनीताल हाईवे स्थित बंगाली कॉलोनी मोड़ के पास हाईवे पर मिट्टी ढो रहे मिट्टी भरे एक डंपर चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे रूद्र विलास चौकी प्रभारी अमित कुमार ने डंपर को कब्जे में कर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को फोन पर दी और शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। परिजन भी विलाप करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हादसे को अंजाम देने वाले डंपर को कब्जे में कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed