{"_id":"605cdec38ebc3e8c981dbbff","slug":"sugar-cane-payment-rampur-news-mbd3842668182","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले किसानों की झोली में आए 27 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले किसानों की झोली में आए 27 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। होली के त्योहार से पहले गन्ना किसानों की झोली में बकाया गन्ना भुगतान में से करीब 27 करोड़ रुपये के भुगतान के रंग भर गए हैं। हालांकि अभी भी जिले की तीनों चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करीब पौने दो अरब रुपये का भुगतान बकाया है।
जनपद में तीन चीनी मिलें हैं। जिन पर गन्ना किसानों का करीब दो अरब रुपये का गन्ना भुगतान बकाया था। इनमें से शाहबाद के करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल और दढ़ियाल क्षेत्र के मिलक नारायणपुर स्थित त्रिवेणी चीनी मिलों पर किसानों को सबसे अधिक गन्ना भुगतान बकाया है। गन्ना किसान पिछले कई दिनों से होली से पूर्व बकाया गन्ना भुगतान की मांग कर रहे थे। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने 22 मार्च को चीनी मिलों के अफसरों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद 23 मार्च से 25 मार्च तक तीनों चीनी मिलों ने गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया है। जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि राणा शुगर मिल करीमगंज ने करीब14 करोड़ रुपये, त्रिवेणी चीनी मिल ने करीब 11 करोड़ रुपये और बिलासपुर की रुद्रबिलास चीनी मिल ने करीब सवा दो करोड़ रुपये का भुगतान किया है। हालांकि किसानों ने इस भुगतान को पर्याप्त नहीं बताया है, लेकिन होली से पहले बकाया भुगतान होने से किसानों को राहत जरुर मिलेगी।