फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   suba barat

खुशबू से महके कब्रिस्तान मगफिरतकी दुआ 

Mon, 23 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 23 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
suba barat
शब-ए-बरात पर जामा मस्जिद को इस तरह किया गया रोशन।

विज्ञापन
 शब-ए-बरात को मस्जिदों में खास सजावट की गई। मुसलमान पूरी रात इबादत में मशगूल रहे। कब्रिस्तानों में भी चिरागां किया। दुनिया से रुख्सत हो चुके अपनों की मगफिरत की अल्लाह से दुआ की।  

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक 14 शाबान की रात शब-ए- बारात मुसलमानों के लिए  फजीलत की रात होती है। इस रात में अल्लाह की इबादत और गुनाहों से तौबा की जाती है। लिहाजा रविवार को शब-ए- बारात मनाई गई। मस्जिदों में खास सजावट की गई। मुसलमान पूरी रात इबादत में मशगूल रहे। कब्रिस्तानों में भी चिरागां किया गया।
विज्ञापन


कब्रिस्तान गुलाब और इत्र की खुशबू से महक उठे। शहर के मोहल्ला मठवाला कब्रिस्तान, नालापार, पीलातालाब, घेरकलंदर, घेर मुनव्वर खां, पक्का बाग, पक्का बाग, नालापार, पुरानागंज, घेर कलंदर खां, घेर तोंगा के कब्रिस्तान में भी चिरागां किया गया। लोगों ने दुनिया से रुख्सत हो चुके अपनों की मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिदों में जलसे भी मुनक्किद किए गए। शब-ए- बारात में लोगों ने घरों में नियाज नज्र भी दिलाई। दूसरी ओर सैैदनगर इलाके में भी शब-ए-बारात पर मस्जिदों को सजाया गया। हकीमगंज, सींगनखेड़ा, काशीपुर, खौद, मिलक अब्बू खां, लालपुर, बहादुरगंज, बगरौवा, बैजना, हमीरपुर, सैदनगर, बैजनी के कब्रिस्तानों में भी चिरांगा किया। लोगों ने अपनी अजीज और रिश्तदारों की कब्र पर जाकर अल्लाह से मगफिरत की दुआ की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed