फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   students used smatphome in gaining knowledge

टैबलेट और स्मार्टफोन का सदुपयोग करें विद्यार्थी: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
students used smatphome in gaining knowledge
रामपुर। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और सीडीओ नंद किशोर कलाल ने बृहस्पतिवार को दीक्षित ग्रुप आफ कॉलेज के परिसर में आयोजित टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में पहुंच कर विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी सहायता के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक जानकारियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा तथा उन्हें अपने विषय और देश विदेश से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी टैबलेट और स्मार्टफोन का हमेशा सदुपयोग करें। जिस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उसके लिए जरूरी ज्ञान और विशेषज्ञता को बेहतर करने के लिए यह स्मार्टफोन सहायक होगा। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थी समय और संसाधनों का सदैव सदुपयोग करें क्योंकि विद्यार्थी जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए यह दोनों बहुत महत्वपूर्ण साबित होते हैं।विद्यार्थी जो भी लक्ष्य बनाएं उसके लिए हर दिन का प्लान तैयार करें और पूरी गंभीरता के साथ उसका पालन करें तभी उनके प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। समय प्रबंधन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति गंभीरता सफलता के मूल मंत्र है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। समय-समय पर अपना मूल्यांकन करते रहें और गलतियों को चिन्हित करें तथा उनका सुधार भी करते रहे। उन्होंने कहा कि हर दिन कुछ नया सीखने और अपने ज्ञान को हमेशा बढ़ाने के लिए हर विद्यार्थी का प्रयास रहना चाहिए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री मनीष मीना और विद्यालय के प्रबंधक एवं अन्य जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed