{"_id":"6866df29f6dbf81cad0038e7","slug":"students-body-found-in-field-uncle-suspects-murder-rampur-news-c-282-1-pbt1003-148761-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेत में मिला छात्रा का शव, मामा ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेत में मिला छात्रा का शव, मामा ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
मिलक। खेत में छात्रा का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। उसके मामा ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
बृहस्पतिवार को बैकेनिया गांव के जंगल में कच्चे रास्ते पर स्कूल ड्रेस पहनी हुई एक 14 वर्षीय छात्रा का शव पड़ा देखा। मुंह से झाग निकल रहे थे और उसके पास स्कूल बैग भी था। इस दौरान देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बैग की तलाशी के बाद मृतका की पहचान क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर निवासी धर्मपाल की पुत्री गुंजन के रूप में हुई जो काफी लंबे समय से क्षेत्र के मैनी गांव निवासी अपने मामा जितेंद्र के घर रह रही थी और वह नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
खबर पाकर मैनी गांव निवासी छात्रा के मामा जितेंद्र सिंह गंगवार अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गए। उपचार के लिए छात्रा को ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन चंद मिनटों में ही छात्रा ने दम तोड दिया।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। छात्रा के बैग से पानी की बोतल निकाली, जिसमे जहरीले पदार्थ की गंध आ रही थी। परिजनों ने अनुमान लगाया कि पानी की बोतल में भी जहरीला पदार्थ घुला हुआ था। मौके पर फाेरेंसिक टीम को बुलवाया। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। टीम पानी की बोतल और स्कूल बैग जांच के लिए टीम अपने साथ ले गई। मृतका के मामा ने बताया कि उनकी भांजी सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी, परंतु स्कूल नहीं पहुंच पाई। मामा ने आरोप लगाया है कि उनकी भांजी की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। फाेरेंसिक टीम ने जांच की है। परिजनों के द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।