फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   student in atul maheshwari scholarship examination in rampur

सुनहरे भविष्य की चाहत में उमड़ा युवाओं का रेला

Mon, 14 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
student in atul maheshwari scholarship examination in rampur
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प‌रीक्षा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2016 की परीक्षा रविवार को सैनेटी इंस्टीट्यूट में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सुनहरे भविष्य के सपने पूरे करने की उम्मीद के साथ बच्चे सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। जिले भर से अपने ख्वाबों को पंख लगाकर आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की परीक्षा में छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। सभी ने अनुशासन के साथ डेढ़ घंटे की परीक्षा दी।  
विज्ञापन


 अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को गांधी समाधि के निकट स्थित सैनेटी इंस्टीटयूट में संपन्न हुई। परीक्षा देने के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ अभिभावकों के साथ कालेज के गेट पर ही जमा होनी शुरू हो गई। छात्रों को परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई और फिर संस्थान में परीक्षा शुरू हुई। डेढ़ घंटे के प्रश्न पत्र को छात्र-छात्राओं ने लगन के साथ हल किया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में जबर्दस्त उत्साह छाया रहा।
विज्ञापन


उत्साह का आलम यह था कि छात्र-छात्राएं सुबह से ही अपने अभिभावकों के साथ पहुंच गए। शहर के साथ ही मिलक, दढ़ियाल, स्वार, बिलासपुर, शाहबाद, टांडा क्षेत्र के दूरदराज गांव से छात्र-छात्राएं भी परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा संपन्न होने के बाद उनके चेहरे खिले हुए थे। बाद में प्रश्न पत्र का मिलान करते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रामपुर में हुई परीक्षा में 558 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद कापियों को सील कर दिया गया। सैनेटी इंस्टीट्यूट के प्रबंधक नीरज गुप्ता, कार्यवाहक प्राचार्या डा.नाजिया की निगरानी में यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed