फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swar illuminated with lights; preparations for the Eid-Milad-un-Nabi procession complete.

Rampur News: रोशनी से जगमगाया स्वार, ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारियां पूरी

Wed, 26 Aug 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Swar illuminated with lights; preparations for the Eid-Milad-un-Nabi procession complete.
स्वार। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर सजकर तैयार हो गया। मुख्य बाजार, कोतवाली रोड, सब्जी मंडी, अगलागा रोड, मोहल्ला रसूलपुर रोड और रामपुर-बाजपुर मार्ग समेत नगर की गलियां विशेष झालरों की रोशनी से जगमगा उठीं। मस्जिदों, मदरसों और मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

सजावट की खूबसूरत छटा देखने के लिए शाम होते ही लोग घरों से निकल पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग नगर की रोशनी और सजावट देखने पहुंच रहे हैं। जामा मस्जिद और गौसिया मस्जिद विशेष रोशनी से सजी हुई हैं। नगर में हर जगह इस्लामी परचम लहराते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर प्रशासन ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी और कारी शब्बन खां ने मुस्लिम समाज के लोगों से सादगी, शांति और अनुशासन के साथ जुलूस में शामिल होने की अपील की है।
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed