{"_id":"6a8dedca64b7214529047768","slug":"two-groups-of-students-clashed-in-front-of-the-iti-college-a-commotion-ensued-for-20-minutes-rampur-news-c-282-1-rmp1016-178705-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आईटीआई कॉलेज के सामने छात्रों के दो गुट भिड़े, 20 मिनट तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आईटीआई कॉलेज के सामने छात्रों के दो गुट भिड़े, 20 मिनट तक हंगामा
Wed, 26 Aug 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। आईटीआई कॉलेज के सामने मंगलवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान बेल्ट भी चलती रही। सड़क पर छात्रों के बीच मारपीट होने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया।
मंगलवार शाम को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों गुटों के छात्र एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच करीब 20 मिनट तक मारपीट होती रही। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में मारपीट की सूचना कोतवाली तक नहीं पहुंची है। अगर तहरीर आती है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।