फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of bank workers

बैंकों में हड़ताल, दस करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 31 May 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 31 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
strike of bank workers
रामपुर में बैंकों की हडताल के दौरान एसबीआई की शाखा पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मी।

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल रही। बैंक कर्मियों ने बैंकों में ताले लगाकर इंडियन बैंक एसोसिएशन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जोरदार प्रदर्शन किया। इससे करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। 

जिले के तमाम बैंक कर्मी बुधवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले भारतीय स्टेट बैंक की मुख्यशाखा में एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन्स के संयोजक एमके चौहान ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन को अधिकारियों और कर्मचारियों की 25 फीसदी वेतनवृद्धि की मांग की गई थी, लेकिन एसोसिएशन ने सिर्फ दो फीसदी की वृद्धि का ऑफर दिया है। इससे मेहनती बैंक कर्मियों का मनोबल गिरा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सह संयोजक विमल कपूर ने कहा कि यदि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने बैंक कर्मियों की मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। सह संयोजक जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि आईबीए को शीघ्र ही मांगों को पूरा करना होगा। लेकिन, बैंक कर्मियों की मांगों को गंभीरता से नहीं माना गया तो विरोध और तेज होगा। स्टेट बैंक अधिकारी संगठन के जिला मंत्री हरिओम सक्सेना ने कहा कि आईबीए मनमानी पर उतारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार भी बैंक कर्मियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। यूनियंस के संगठन मंत्री आशुतोष गुप्ता ने कहा कि दो फीसदी की वृद्धि से बैंक कर्मियों के मनोबल पर खराब प्रभाव पड़ा है। इस पर सरकार को शीघ्र ही निर्णय करना होगा। 

वहीं, बैंक में हड़ताल की वजह से करीब दस करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर धनराज, अरविंद सिंह, ओपी यादव, रवि भारती, पान सिंह बिष्ट, तसलीम मियां, कैलाश चन्द्र, राहुल अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, गोविंद शर्मा, जीडी जोशी, हर्षित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


उधर मिलक में बैंकों की हड़ताल के कारण नगर एवं क्षेत्र की  बैंक शाखाओं  में ताले लटके रहे। नगर एवं क्षेत्र में बैंकों में हड़ताल के कारण काम-काज ठप रहा। जिसके चलते बैंकों में ताले लटके रहे। वहीं हड़ताल के कारण ग्राहकों को परेशानी हुई। उनके अपने कामकाज नहीं निपट पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed