{"_id":"61019ec48ebc3e09116f890a","slug":"strike-of-ambulance-workers-rampur-news-mbd397349194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली कर्मियों से वापस लीं एंबुलेंस, रोडवेज व पीआरडी कर्मियों के सहयोग से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली कर्मियों से वापस लीं एंबुलेंस, रोडवेज व पीआरडी कर्मियों के सहयोग से होगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल जारी रही । इस दौरान कर्मियों ने सरकारी एंबुलेंस भी धरना स्थल पर ही खड़ी कर ली हैं। इस पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट व एसीएमओ एंबुलेंस कर्मियों से वार्ता करने गए थे। लेकिन, वार्ता में सकारात्मक परिणाम न मिलने पर प्रशासन ने हड़ताली कर्मियों के पास से सभी एंबुलेंस वापस लेकर सीएमओ के हैंडओवर कर दी हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अब इन एंबुलेंस का संचालन लाइसेंस धारक पीआरडी जवानों और रोडवेज कर्मियों से कराएंगे।
एएलएस 108 व 102 एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी एक अन्य कंपनी को देने के बाद से इन एंबुलेंसों के चालक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चालकों ने सोमवार से एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल कर दी है। इस बीच बुधवार को एंबुलेंस कर्मियों को समझाने सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र व एसीएमओ डॉ. आरके चंद्रा भी मिलक पहुंचे थे। लेकिन, कर्मियों से वार्ता सफल नहीं रही। इसके बाद अब प्रशासन ने सभी धरना स्थल से सभी एंबुलेंस वापस मंगाकर सीएमओ की सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिए हैं। इन एंबुलेंस को अब अन्य विभागों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। जिसमें लाइसेंस धारक पीआरडी जवान और रोडवेज कर्मियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मी भी शामिल होंगे। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं अति आवश्यक सेवाएं हैं, इन्हें रोका नहीं जा सकता। वैसे भी एंबुलेंस सरकारी संपत्ति है, एंबुलेंस कर्मियों को हड़ताल करनी है तो करें, सरकारी संपत्ति अपने पास नहीं रोक सकते। प्रशासन के निर्देशों पर सभी एंबुलेंस हड़ताली कर्मियों से वापस ली जा रही हैं और इन्हें अब पीआरडी जवानों, रोडवेज कर्मियों व अन्य विभागों के कर्मियों के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र ने बताया कि उन्होंने बुधवार को एंबुलेंस कर्मियों से वार्ता की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद इन कर्मियों से सभी एंबुलेंस वापस ली जा रही हैं, इन्हें अब सीएमओ को सुपुर्द किया जा रहा है। सीएमओ अन्य विभागों के कर्मियों के सहयोग से इनका संचालन करवाएंगे।