{"_id":"679fc6ec19f8d9f437021ccb","slug":"stray-animals-were-stopped-in-the-school-hindu-organizations-arrived-police-evicted-them-rampur-news-c-282-1-rmp1004-138990-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छुट्टा पशु को स्कूल में कर दिया बंद, पहुंचे हिंदू संगठन, पुलिस ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छुट्टा पशु को स्कूल में कर दिया बंद, पहुंचे हिंदू संगठन, पुलिस ने निकाला
Mon, 03 Feb 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। स्कूल के भीतर घूम रहे एक छुट्टा पशु को बच्चों ने स्कूल में ही बंद कर दिया। इस बीच किसी ने गोवंशीय पशु को बंद कर गोकशी की सूचना दे दी, जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। यहां पुलिस की मौजूदगी में छुट्टा पशु को मुक्त कराया।
क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बीते शनिवार की रात गांव पुलिस को सूचना दी गई कि गांव में कुछ लोग स्कूल के अंदर गोकशी कर रहे हैं। वहीं, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भी पता चला कि किसी गलत इरादे से एक गोवंशीय पशु को विद्यालय में कैद कर रखा है। सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह पहुंच गए।
बजरंग दल के नगर संयोजक सुमित अरोरा समेत कई हिंदू कार्यकर्ता भी वहां आ गए। उन्होंने स्कूल के अंदर देखा, तो वहां एक सांड़ घूम रहा था। गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि बच्चों ने उसे स्कूल में पहुंचाकर बाहर से गेट बंद कर दिया है। इस पर हिंदू कार्यकर्ताओं ने गेट खोलकर सांड़ को बाहर निकाला।