{"_id":"69937ba7fc9a6fba52003139","slug":"step-son-along-with-his-friends-attacked-to-take-over-the-house-rampur-news-c-282-1-rmp1004-164466-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मकान कब्जाने को सौतेले बेटे ने साथियों संग किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मकान कब्जाने को सौतेले बेटे ने साथियों संग किया हमला
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सौतेले बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर मकान पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई जिसमें चौकीदार बाल-बाल बच गया। इस मामले में महिला की ओर से अपने सौतेले बेटे और उसके साथी समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह मामला क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी का है। कॉलोनी निवासी नगमा खां ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसका अपने सौतेले बेटे नदीम से संपत्ति को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। सौतेला बेटा अपने साथी चौधरी महबूब अली के साथ मिलकर 13 फरवरी को उसके घर में घुस आया। रात के वक्त चौकीदार से जबरन गेट खुलवाने की कोशिश की। इन्कार करने पर चौकीदार पर फायर कर दिया। इसमें चौकीदार बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। आरोप है कि उनका सौतेला बेटा मकान कब्जा जाना चाहता है। इस मामले में पुलिस ने महबूब अली व उनके बेटे जीशान चौधरी, सौतेले बेटे नदीम खां, खालिद चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

कुरुक्षेत्र। मरीज गीता देवी।

कुरुक्षेत्र। मरीज गीता देवी।

कुरुक्षेत्र। मरीज गीता देवी।
विज्ञापन