{"_id":"2d32ee309733b77db63eb8bac0166880","slug":"stealing-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में तीन घरों के ताले तोड़े, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में तीन घरों के ताले तोड़े, दहशत
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर 41 हजार रुपये की नगदी समेत
विज्ञापन
करीब तीन लाख रुपये का माल चुरा लिया। तीनों परिवार के लोग विवाह समारोह
में बरेली गए हुए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मोहल्ला
कायस्थान निवासी श्रीराम सुमन, मुरारी लाल सुमन, सतीश सुमन एक ही मकान में
अलग अलग कमरों में परिवार समेत रहते हैं।
सतीश के मुताबिक, पड़ोस में अलग मकान में रहने वाले उनके सबसे छोटे भाई बाबूराम सुमन की पुत्री की 22 फरवरी को बरेली में शादी थी। वह सभी लोग शादी में भाग लेने के लिए बरेली गए थे। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे सतीश अपनी पुत्री के साथ घर वापस आया तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे।
उसने शोर मचाकर करके आसपास के लोगों को बुलाया और फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तहकीकात की। सतीश ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में रखे 41 हजार रुपये समेत करीब तीन लाख का जेवर चुराया है।
कोतवाली प्रभारी गणेश दत्त जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।