फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   state minister baldev aulakh told

‘पानी से लबालब की जाएं नहरें-तालाब’

Wed, 24 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर  Updated Wed, 24 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
state minister baldev aulakh told
रामपुर मे गेस्ट हाउस में लोगों की समस्या सुनते राज्य मंत्री बलदेव औलख सिंह और मौजूद लोग

विज्ञापन

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य बलदेव सिंह औलख ने फसलों की सिंचाई के लिए नहरों व तालाबों को पानी से लबालब किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

औलख मंगलवार को रामपुर में थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसमस्याएं सुनी वहीं दूसरी ओर सिंचाई विभाग से जुड़े अफसरों को तलब कर उनके साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सूखी नहरों को पानी से भरने के निर्देश दिए गए। कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। नहरों के साथ ही तालाबों को भी भी पानी से भरा जाए। इसके अलावा सिंचाई के संसाधनों को ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर अफसर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। औलख ने इस दौरान मानसून आने से पहले तटबंधों की भी सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने यहां पर समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साफ कहा कि जनसमस्याएं तेजी से निपटाई जाएं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अजय तिवारी, कपिल आर्य, कुलदेव औलख, मोहन लाल समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed