फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Started gold smuggling to live luxury life and become rich, game has been going on Rampur for 15 years

Gold Smuggling: लग्जरी लाइफ जीने और अमीर बनने के लिए शुरू की सोना तस्करी, रामपुर में 15 सालों से चल रहा यह खेल

Sun, 12 May 2024 02:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 02:23 PM IST
सार

रामपुर के टांडा से सोना तस्करी के मामले में सीआरपीएफ के सिपाही समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। पता चला है कि यह खेल 15 सालों से चल रहा था। सिगरेट की आड़ में सोना तस्करी का काम शुरू किया गया। 

विज्ञापन
Started gold smuggling to live luxury life and become rich, game has been going on Rampur for 15 years
हिरासत में सोना तस्करी करने के आरोपी पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

टांडा क्षेत्र में सोना तस्करी का गोरखधंधा पिछले करीब 15 सालों से चल रहा है, लेकिन दो साल से सोना तस्करी के मामले बढ़े हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने और लग्जरी लाइफ जीने के लिए जल्द अमीर बनने की चाहत में टांडा क्षेत्र के कुछ लोग सोना तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त हो गए हैं। महंगी गाड़ी, महंगे घर और हवाई सफर कर विदेशों की यात्रा करना उनके शौक में शुमार है।

विज्ञापन

Started gold smuggling to live luxury life and become rich, game has been going on Rampur for 15 years
घटना की जानकारी देते एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : संवाद

इसमें क्षेत्र के कई सरगना भी शामिल हैं जो बैठे-बैठे विदेशों से सोना तस्करी करा रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने अमरोहा जिला निवासी सीआरपीएफ जवान इंतखाब अली व दानिश, टांडा के मोहल्ला नीम कस्बा निवासी हिस्ट्रीशीटर शफीक उर्फ गटुआ, टांडा के पडाव निवासी जीशान व शहजादनगर निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया था।

इन पांचों पर टांडा निवासी तारीक, साथी अजहर, मुकीम व फरहान चार लोगों ने सऊदी अरब के अबु धाबी से 1100 ग्राम सोना तस्करी कर लाने और उसके मिलक क्षेत्र में लूट की सूचना पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Started gold smuggling to live luxury life and become rich, game has been going on Rampur for 15 years
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

जिसके बाद मिलक थाना पुलिस व एसओजी टीम ने मामले का खुलासा करते हुए लूट का 558 ग्राम सोना बरामद के साथ 13.5 लाख रुपये नकद, दो तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए थे। मामले के खुलासे के बाद टांडा क्षेत्र पुलिस की रडार पर है, जबकि पुलिस सोना तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क भी तलाशने का प्रयास कर रही है।

टांडा क्षेत्र में पिछले 15 सालों से सोना तस्करी का काम चल रहा है, पहले यह कम ही संख्या में लोग करते थे, लेकिन इन दिनों सोना तस्करी का यह गोरखधंधा अधिक फल-फूल रहा है। जिसके पीछे लग्जरी लाइफ, आलीशान मकान और विदेशों में अय्याशी सामने आ रही है।

विज्ञापन

Started gold smuggling to live luxury life and become rich, game has been going on Rampur for 15 years
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

मौजूदा समय में टांडा में करीब एक दर्जन टीम सोना, सिगरेट आदि की तस्करी कर रही हैं। टीम में दर्जनों लोग कुछ लाख रुपये मिला कर शामिल हो जाते हैं और सभी रुपये जोड़कर करोड़ों रुपये से सोना तथा सिगरेट तस्करी का काला कारोबार करते हैं। मामले में कई सरगना भी पुलिस की रडार पर हैं जो बैठे-बैठे युवाओं से विदेशों से सोना तस्करी करा रहे हैं।

Started gold smuggling to live luxury life and become rich, game has been going on Rampur for 15 years
जिला अस्पताल में आरोपी से पूछताछ करते एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : संवाद

सिगरेट और गुटखों की आड़ में शुरू हुआ सोना तस्करी का खेल 
15 सालो से भारत से सऊदी अरब गुटखे व सिगरेट सप्लाई किए जाते थे, वहां इनकी कई गुना कीमत मिलती थी। लेकिन धीरे-धीरे ये काम सोना तस्करी में तब्दील हो गया। तस्करी की जड़ें टांडा में गहराई तक जा चुकीं हैं। कुछ लोग सोना तस्करों द्वारा दिखाए जाने वाले सब्जबाग के जाल में फंस कर इस दलदल में उतर चुके है। 

Started gold smuggling to live luxury life and become rich, game has been going on Rampur for 15 years
तस्करों के पास से मिला असलहा - फोटो : संवाद

बेरोजगार युवाओं को लालच देकर टीम में करते हैं शामिल
नगर के बेरोजगार युवाओं को दुबई, शारजाह जैसे विकसित देशों में घूमने और 20 से 30 हजार रुपये देने का लालच देकर सोना और सिगरेट, गुटखा की तस्करी करने भेजा जाता है। विदेशों में दूसरे के खर्चे पर घूमने मिलने पर बेरोजगार युवा भी खुशी खुशी इस दलदल में कूद रहे हैं। 

सोना लूटकांड में फरार आरोपी सर्राफ की तलाश की जा रही है। साथ ही सोना तस्करी के मामले की जानकारी कस्टम विभाग को दे दी गई है। अभी इस मामले में फरार लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - राजेश द्विवेदी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed