फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Spray anti-larvae in villages where communicable diseases are prevalent.

Rampur News: ज्यादा संचारी रोग फैलने वाले गांवों में करें एंटी लार्वा का छिड़काव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Spray anti-larvae in villages where communicable diseases are prevalent.
रामपुर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने पिछले पांच वर्षाें में सबसे ज्यादा संचारी राेग फैलने वाले गांवों को चिह्नित कर उनमें एंटी लार्वा दवाइयों के छिड़काव के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक जुलाई से 31 जुलाई 2024 के बीच विभिन्न विभागों के माध्यम से होने वाली गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान संचारी रोग के अधिकतम मामलों वाले गांवों को चिह्नित कर वहां विशेष साफ-सफाई व एंटी लार्वा दवाइयों का छिड़काव कराएं। ताकि वहां फिर से संचारी रोगों का प्रसार न हो।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ डॉ. एसपी सिंह को निर्देश दिए कि सक्रिय व बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारियों को नियमानुसार स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाए। वर्तमान में जिले में आशा वर्करों के 38 पद रिक्त हैं, जिनको लेकर डीएम ने कहा कि संबंधित खंड विकास अधिकारी नियमानुसार ग्राम सभा की खुली बैठकों का आयोजन कराकर आशाओं की भर्ती प्रक्रिया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण न करने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने ई-संजीवनी पोर्टल, आभा आईडी तथा जन्म प्रमाणपत्र जारी करने की प्रगति के संबंध में भी समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ नंदकिशोर कलाल, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मित्रा सहित समिति से अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed