फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Speeding car rams into rear of paddy-laden tractor-trolley; property dealer killed.

Rampur News: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Tue, 22 Sep 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Speeding car rams into rear of paddy-laden tractor-trolley; property dealer killed.
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसे से अफरातफरी मच गई। चड्ढा पेपर मिल के पास धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार में आगे की सीट पर चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे दिल्ली निवासी प्रॉपर्टी डीलर रजी उल इस्लाम खान (58) की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे ईसानगर चौकी क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

साउथ ईस्ट दिल्ली के नूर नगर, इकराम हाउस, जामिया नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर रजी उल इस्लाम खान सोमवार को दिल्ली के जाकिर नगर निवासी चालक मोक्ष कुमार सैनी की किराये की कार से दिल्ली से भवाली स्थित अपने दूसरे आवास पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजी उल इस्लाम आगे की सीट पर बैठे थे। चड्ढा पेपर मिल के पास हाईवे पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली को कार चालक देख नहीं पाया और कार सीधे ट्राली में जा घुसी।
टक्कर लगते ही कार में फंसे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने भागकर दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना पर ईसानगर चौकी पुलिस और 112 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। भीड़ के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने कारोबारी रजी उल इस्लाम खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक मोक्ष कुमार सैनी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में भी भीड़ जुट गई।

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed