{"_id":"56f591534f1c1b2502f15094","slug":"sp-workers-blamed-ram-naike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी समाधि पर राज्यपाल का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी समाधि पर राज्यपाल का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को गांधी समाधि के पास प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का पुतला फूंकते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
सपाई प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के बयान पर राज्यपाल की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र के विरोध में उतर आए हैं। सपाइयों ने शुक्रवार की रात गांधी समाधि के पास राज्पाल का पुतला फूंककर विरोध जताया। सपाइयों और आजम समर्थकों ने राज्यपाल से इस्तीफा देने की मांग की है। गौरतलब है कि आजम खां और प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के बीच जुबानी जंग लंबे अर्से से जारी है।
आठ मार्च को विधानसभा में आजम खां की ओर से दिए बयान पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कड़ा एतराज जताया है। इसी बयान पर राज्यपाल की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को कड़ा पत्र भेजे जाने पर आजम समर्थक भड़क गए। आजम खां के समर्थकों शुक्रवार रात गांधी समाधि के पास राज्यपाल का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
सपाइयों ने कहा कि आजम खां साफ छवि के नेता हैं। राज्यपाल आजम खां पर गलत आरोप लगा रहे हैं उनको अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर जिया अहमद, फुरकान खां, अदनान खां, शुजात खां, समी खां, साकिब रजा, साबिक हामिद, फरीद अहमद, शावेज अहमद, आमिर कमर, दाउद शाह, शहजाद खां, समी कुरैशी, शानू खां, फैसल खां व जावेद पाशा मौजूद रहे।