फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp mla rampur abdulla azajmtold

जब ऐसा ही करना था तो चुनाव क्यों करवाया :अब्दुल्ला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
sp mla rampur abdulla azajmtold
रामपुर। सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा है कि रामपुर में चुनाव नहीं, धांधली हुई है। अगर ऐसा ही करना है तो फिर चुनाव क्यों करवाया। हम तो पहले से कह रहे थे कि दे दीजिए जीत का सर्टिफिकेट। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने नहीं दिया गया। एक खास वर्ग के लोगों के मोहल्लों में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया था। पुलिस ने किसी को घर से बाहर कहां निकलने दिया है। जिसने निकलने की कोशिश की है उसको बहुत मारा है।
विज्ञापन

रजा डिग्री कॉलेज के बूथ पर वोट डालने पहुंचने अब्दुल्ला ने कहा कि अभी तक पोलिंग के जो आंकड़े हैं वो तो बहुत हैं। अधिकारियों को डांट पड़ जाएगी इतनी पोलिंग क्यों हो गई। मुझे तो उम्मीद थी कि शाम पांच बजे तक तीन फीसदी पोलिंग होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बहुत अच्छा इंतजाम किया था। सुरक्षा ऐसी थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। एक खास वर्ग के वोटर अपना वोट कैसे डाल देते। पुलिस ने लोगों का बहुत उत्पीड़न किया है। पुलिस तो लोगों की सुरक्षा के लिए होती है। जब पुलिस ही अत्याचार करेगी तो लोग कहां जाएंगे। पुलिस ने जब हमारे प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया तो आम वोटर की क्या औकात है। वह दरोगा जी की लाठी का सामना कैसे कर सकता है। हड्डी नहीं तोड़ देंगे दरोगा जी और इसकी कहीं सुनवाई भी नहीं होगी।
विज्ञापन

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की एएसपी डॉ. संसार सिंह से रजा डिग्री कॉलेज में तीखी नोकझोंक हो गई। अब्दु्ल्ला ने एएसपी से शिकायत की कि एक खास वर्ग के वोटरों को बूथ पर आने से रोका जा रहा है तो एएसपी ने इसको गलत बताया। एएसपी ने इसको गलत बताया। दोनों के बीच हो रही नोकझोंक को कवर रहे पत्रकारों पर भी एएसपी बिफर पड़े और उनको भला बुरा कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed