UP: अखिलेश पर AC वाले सियासी हमले का सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम ने दिया जवाब, आकाश आनंद पर किया पलटवार
सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम ने बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर पलटवार किया है। अखिलेश पर एसी वाले सियासी हमले का उन्होंने ट्विटर पर जवाब दिया है।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बचाव में सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम आए हैं। सपा विधायक ने बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्विटर पर आकाश आनंद के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि काफी समय से उन नेताओं की तस्वीरें तलाश रहा हूं जो आजकल सुबह उठते ही एसी-एसी चिल्लाने लगते हैं लेकिन एक तस्वीर भी ऐसी नहीं मिल सकी जिसमें वो खुद हाथ के पंखे से हवा करते दिखाई दिये हों, बिना एसी की गाड़ी में दिखे हो, संघर्ष के लिए जेल गए हों या की जनहित के मुद्दे पर सड़क पर निकले हों।
काफी समय से उन नेताओ की तस्वीरें तलाश रहा हूँ जो आजकल सुबह उठते ही AC AC चिल्लाने लगते है लेकिन एक तस्वीर भी ऐसी नहीं मिल सकी जिसमें वो खुद हाथ के पंखे से हवा करते दिखाई दिये हो,बिना AC की गाड़ी में दिखे हो, संघर्ष के लिए जेल गए हो या की जनहित के मुद्दे पर सड़क पर निकले हो।
— M.Abdullah Azam Khan (@AbdullahAzamMLA) September 9, 2022विज्ञापन
इससे पहले आकाश आनंद ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए आखिलेश यादव पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जेल में कौन कैद है, कौन जेलर है। ये बात वो कह रहे हैं जिनके चाचा और रामपुर वाले अंकल आजतक ये नहीं समझ पाए कि वो एसी कमरे से बाहर क्यों नहीं निकलते। जिनके कार्यकर्ता ये पूछने की हिम्मत नहीं कर सकते कि वे दो बजे सोकर क्यों उठते हैं, वो अखिलेश यादव ना जाने किस भ्रम में हैं।
जेल में कौन कैद है, कौन जेलर है..ये बात वो कह रहे हैं जिनके चाचा और रामपुर वाले अंकल आजतक ये नहीं समझ पाए कि वो एसी कमरे से बाहर क्यों नही निकलते।जिनके कार्यकर्ता ये पूछने की हिम्मत नहीं कर सकते कि वे दो बजे सोकर क्यों उठते हैं, वो @yadavakhilesh जी ना जाने किस भ्रम में हैं।1/3
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) September 8, 2022