फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP MLA Abdullah Azam came to the rescue of Akhilesh Yadav

UP: अखिलेश पर AC वाले सियासी हमले का सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम ने दिया जवाब, आकाश आनंद पर किया पलटवार

Fri, 09 Sep 2022 01:06 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Sep 2022 01:06 PM IST
सार

सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम ने बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर पलटवार किया है। अखिलेश पर एसी वाले सियासी हमले का उन्होंने ट्विटर पर जवाब दिया है। 

विज्ञापन
SP MLA Abdullah Azam came to the rescue of Akhilesh Yadav
अबदुल्लाह आजम खान - फोटो : ANI

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बचाव में सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम आए हैं। सपा विधायक ने बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्विटर पर आकाश आनंद के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि काफी समय से उन नेताओं की तस्वीरें तलाश रहा हूं जो आजकल सुबह उठते ही एसी-एसी चिल्लाने लगते हैं लेकिन एक तस्वीर भी ऐसी नहीं मिल सकी जिसमें वो खुद हाथ के पंखे से हवा करते दिखाई दिये हों, बिना एसी की गाड़ी में दिखे हो, संघर्ष के लिए जेल गए हों या की जनहित के मुद्दे पर सड़क पर निकले हों।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आकाश आनंद ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए आखिलेश यादव पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जेल में कौन कैद है, कौन जेलर है। ये बात वो कह रहे हैं जिनके चाचा और रामपुर वाले अंकल आजतक ये नहीं समझ पाए कि वो एसी कमरे से बाहर क्यों नहीं निकलते। जिनके कार्यकर्ता ये पूछने की हिम्मत नहीं कर सकते कि वे दो बजे सोकर क्यों उठते हैं, वो अखिलेश यादव ना जाने किस भ्रम में हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed