फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader surrender in court

सपा के पूर्व नगराध्यक्ष का कोर्ट में आत्मसमर्पण, जमानत खारिज, जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
sp leader surrender in court
रामपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगराध्यक्ष आसिम राजा के खिलाफ गंज थाने में सीएए-एनआरसी प्रकरण को लेकर दर्ज मामले में सोमवार को उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद उनके अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला 21 दिसंबर 2019 का है। सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहबाद गेट पर सभा बुलाई गई थी। जिसमें जिलेभर के लोग आए थे। इस दौरान बवाल हो गया। बवाल के दौरान बवालियों ने आगजनी, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई। सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली एवं गंज थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें गंज थाने में दर्ज मुकदमे में सपा के पूर्व नगराध्यक्ष आसिम राजा को भी आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद से ही आसिम खां वांछित चल रहे थे। सोमवार को उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एसीजेएम तृतीय कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद उनके अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई, जिस पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी पुष्पा यादव ने जमानत का विरोध किया गया। जबकि, बचाव पक्ष की ओर से राजनैतिक रंजिश के चलते झूठा फंसाने का तर्क दिया गया। पुष्पा यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आसिम राजा की जमानत याचिका खारिज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed