{"_id":"584467484f1c1bda63a86538","slug":"sp-leader-azajm-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाह जवाब दें कि गुजरात में इतना काला धन आया कहां से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाह जवाब दें कि गुजरात में इतना काला धन आया कहां से
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने गुजरात में कारोबारी द्वारा बेहिसाब 13860 करोड़ रुपये बैंक में जमा करने पर कहा कि हिंदुस्तान की दौलत का सबसे ज्यादा कालाधन प्रधानमंत्री के राज्य गुजरात में है। ऐसे में उस कारोबारी से खुलेआम मीडिया के सामने पूछताछ होनी चाहिए। देश के बादशाह को इस पर जवाब देना चाहिए कि आखिर गुजरात में ही इतना कालाधन कहां से आया।
कैबिनेट मंत्री आजम खां ने रामपुर में आसरा आवासों के आवंटन के बाद प्रधानमंत्री द्वारा अपने आपको फकीर बताने के सवाल पर कहा कि मोदी जी क्या कह रहे हैं क्या नहीं कह रहे हैं, आज इसकी बहस नहीं है। मोदी जी ने जो कहा था वह कुछ भी नहीं किया। जो किया है उससे आम लोग बहुत दुखी हैं। पूरे देश का विकास रुक गया, सारी इकॉनामी गड्ढे में चली गई। विकास के सारे काम रुक गए। सरकार से जो पैसा मिलता है वो भुना नहीं सकते, कोई सामान नहीं खरीद सकते।
असल में तो उन्हें जवाब देना चाहिए इन 13 हजार 860 करोड़ का। आप फ़कीर हैं, आप बादशाह हैं, आप राजा हैं, आप रंक हैं, क्या हैं इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
गुजरात का एक व्यापारी जिसके पास 15 हजार करोड़ रुपया है और जो उसे व्हाइट मनी करना चाहता है। इसका मतलब ये हुआ कि आप के संरक्षण में आप के राज्य में इस तरह के और भी न जाने कितने लोग हैं जिनके पास अपार धन है। पूरे हिंदुस्तान में कालाधन अगर कहीं है तो वो गुजरात में है। ये साबित हो गया तो ये आपकी जिम्मेदारी है, उसे निकालने की। आपकी जिम्मेदारी है ये बताने की कि गुजरात के वे कौन से नेता हैं जिनके बारे में उसने कहा है कि नेताओं का पैसा है। गुजरात में सपा तो है नहीं, ये तो आप ही बताएंगे कि पैसा किसका है।