फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader azajm kha told

क्या चाहते हो तुम्हारे हाथ में चाकू हो या फिर कलम: आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
sp leader azajm kha told
शाहबाद (रामपुर)। सपा नेता आजम खां ने चाकू को रामपुर की पहचान बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 40 सालों की मेहनत के बाद मैंने रामपुर की पहचान चाकू के बदले कलम को बनाया था, लेकिन अब यहां 80 लाख का चाकू स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से पूछा क्या चाहते हो तुम्हारे हाथों में क्या कलम या फिर चाकू।
विज्ञापन

आजम खां शनिवार को शाहबाद के मोहल्ला जिलेदरान में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामपुर के लोगों पर बहुत जुल्म हुआ है। यहां किसी को पढ़ने की इजाजत नहीं थी। मैंने बच्चों के पढ़ने का इंतजाम किया। इसके लिए अपनी झोली फैलाकर एक-एक पैसे जमा किया। कहा कि मांगने वाला क्या लाता है, खाली हाथ। उस खाली हाथ पर कोई वोट रख देता है। कोई नोट रख देता है, कोई थूक देता है, कोई अंगारा रख देता है। उन सब को समेटकर तुम्हारे बच्चों के लिए कलम खरीदकर लाया। हमारे हाथों की कद्र नहीं करोगे, तो अगला हाथ फैलाने वाला पैदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम पर इतने मुकदमे क्यों लादे गए हैं। सिर्फ इसलिए मैंने कमजोरों के बच्चों के लिए पढ़ने का इंतजाम किया। यूनिवर्सिटी बनवाई और स्कूल खोला। मैंने चाहता था कि आपका बच्चा पंक्चर जोड़ने का काम न करे। मेरी इच्छा है कि रामपुर के बच्चे पढ़कर डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनें। इसके बदले मुझे क्या मिला। जेल की कोठरी, जिसमें मैं और मेरा बेटा 27 माह तक बंद रहे। मेरी पत्नी बगल की कोठरी में बंद थी। जेल में गिरने से उनका हाथ टूट गया था, लेकिन मुझे मिलने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा कि दुनिया तुम्हारी बर्बादी की मौके की तलाश में है। सात समंदर पार से कोई भी कलम देने तुम्हारे हाथ में नहीं आएगा। तुम्हारी अंधेरी तकदीर में उजाला कहां से आएगा। तुम ही अपने रास्तों को तय नहीं करोगे तो तुम्हारा रास्ता बनाने वाला भी कोई नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed