फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader azajm kha told

‘मोदी जी, योगी जी! जब चाहें  मेरे स्कूलों में ताले डलवा दें’

Sun, 07 May 2017 12:30 AM IST
अखिलेश शर्मा/मोहित सक्सेना/ रामपुर
अखिलेश शर्मा/मोहित सक्सेना/ रामपुर Updated Sun, 07 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
sp leader azajm kha told
अमर उजाला से बातचीत करते पूर्व मंत्री आजम खां।

विज्ञापन

सपा शासन में सत्ता की धुरी रहे आजम खां इन दिनों चौतरफा घिरे हैं। विरोधी मुखर हैं। आरोप बहुतेरे हैं। कस्टोडियन से लेकर वक्फ की संपत्तियों तक पर कब्जे के आरोप उन पर लग रहे हैं।
इन आरोपों पर पूर्व मंत्री ने सिलेसिलेवार अपनी सफाई पेश की। अमर उजाला से खास बाचतीत में उन्होंने साफ कहा कि यदि गरीबों और यतीमों के लिए मुफ्त में शिक्षा देने के संस्थान खोलकर मैंने गुनाह किया है तो हां उसकी सजा पाने के लिए वह तैयार हैं। मोदी जी और योगी चाहें तो उनके शिक्षा के मंदिरों में ताले लगवा दें। अब्दुल्ला आजम की विधायकी पर उठ रहे सवाल पर भी आजम बेबाक बोले।
विज्ञापन


बेटे अब्दुल्ला की विधायकी पर कम उम्र को लेकर सवाल उठाने वाले नवाब काजिम अली अली पर आजम बोले - नवेद मियां? मैं ऐसे किसी भी शख्स को नहीं जानता। काजिम अली तो खुद वक्फ संपत्तियों के लुटेरे हैं। काजिम और काजिब में बहुत थोड़ा ब और म अंतर है, काजिब कहिए.. काजिब कहते झूठ बोलने वाले को। तो यह किसी भी वक्फ संपत्ति के मालिक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भागते रहे। जहां अब्दुल्ला को वह नबालिग बता रहे हैं। तो चार बार विधायक रहने वाले नाबालिग से हार गए। बड़ी शर्मनाक स्थिति है। कोर्ट का मामला है कोर्ट में ही निपट लिया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed