{"_id":"5d7bd5a38ebc3e93a9531c66","slug":"sp-leader-akhilesh-yadav-told-that-revenge-has-taken-from-azajm-kha-rampur-news-mbd3220368155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के खिलाफ बदले की भावना से हो रही है कार्रवाई: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के खिलाफ बदले की भावना से हो रही है कार्रवाई: अखिलेश
विज्ञापन
रामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सांसद आजम खां के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है। उनके खिलाफ जो मुकदमे लिखे गए हैं उनका कोई आधार नहीं है। उनका कसूर सिर्फ यह है कि उन्होंने बच्चों के पढ़नेे के लिए यूनिवर्सिटी बनाई है, स्कूल खोला। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार यह समझ रही है कि आजम खां अकेले हैं, ऐसा नहीं है। पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। जरूरत पड़ी तो हम सभी लोग सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे।
अखिलेश यादव शुक्रवार को देर शाम हमसफर रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं 12 घंटे चलकर यहां आया हूं। रास्ते में जहां-जहां मैं रूका सब जगह आजम खां के खिलाफ की जा रही है कार्रवाई की निंदा ही सुनने को मिली। उन्होंने कहा कि सरकार को जब यह पता चला कि मैं रामपुर जा रहा हूं तो आजम खां के खिलाफ बकरी चोरी का मुकदमा लिखवा दिया गया। बदले की भावना से कार्रवाई का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद आजम खां पर पुलिस-प्रशासन सरकार की शह पर कहर बरपा रहा है। उनके खिलाफ छह महीना पहले एक भी केस दर्ज नहीं था और बीते एक महीना में उनके ऊपर 80 केस लगाकर उनको भू-माफिया घोषित किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में प्रशासन सरकार का बिना इशारा पाए इतना अन्याय नहीं कर सकता। बकरी और भैंस चोरी जैसे सामान्य मामले में भी मुकदमे लिखे जा रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। एक रात में कई-कई मुकदमें लिखे गए, ऐसा कभी नहीं हुआ होगा। उनका (आजम खां) दोष इतना ही है कि उन्होंने अगली पीढ़ी का भविष्य बेहतर हो, इसके लिए उन्होंने काम किया। उन्होंने अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए यूनिवर्सिटी बनाई। उनके खिलाफ लगातार साजिश चल रही है। जनता के साथ हमारी पार्टी भी आजम खां के साथ है। हर नागरिक को हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला है। आजम खां साहब के लिए हमको भी कोर्ट से उम्मीद है। हमें हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। इस मौके पर विधायक अब्दुल्ला आजम नेे अखिलेश के सामने अब तक दर्ज हुए मुकदमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि लोगों को दबाव में लेकर तहरीर ली जा रही है और मुकदमा लिखा जा रहा है। अब्दुल्ला ने कहा कि विधानसभा के उप चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, रामगोबिंद चौधरी, विधायक फहीम, पूर्व विधायक विजय सिंह, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, आसिम राजा, ओमेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य जनपदों से आए हुए कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।