फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Some were happy with the budget and some were disappointed.

Rampur News: बजट से कोई खुश तो किसी को हुई निराशा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Some were happy with the budget and some were disappointed.
रामपुर। सोमवार को प्रदेश सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया। इस पर जिले के अलग-अलग वर्गों के लोगों अपनी राय रखी। सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा न होने पर निराशा जाहिर की। तो वहीं उद्यमियों ने कहा कि बजट में प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर फोकस किया गया है। सड़क, हवाई यात्रा, बिजली आदि में क्षेत्र में विकास से सभी लोगों को फायदा पहुंचा। वहीं किसान नेताओं ने बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है। सरकार किसानों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। पेेश है बजट पर अलग-अलग वर्ग के लोगों की राय।
विज्ञापन

बोलीं महिलाएं

यूपी सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है, उससे शिक्षक संवर्ग को भी काफी निराशा हुई है। क्योंकि बड़ी आशा थी कि इस बार सरकार कर्मचारी हित में कोई सार्थक निर्णय लेगी। सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के हित में भी कोई सार्थक निर्णय अभी तक नहीं लिया है, जिससे शिक्षक संवर्ग तथा कर्मचारी समाज पूरी तरह से असंतुष्ट है।
विज्ञापन


डॉ. वंदना शर्मा, शिक्षिका
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा कर्मचारी समाज को आशा थी कि सरकार इस बार पुरानी पेंशन को बहाल हो। कर्मचारी समाज पूरी तरह से असंतुष्ट है। सरकार को कर्मचारियों की बातों को सुनना चाहिए।

कांति गंगवार, कर्मचारी
------------------------------

-सरकार का बजट अच्छा है। इस पर काम होना चाहिए। विकास में यह बजट काफी सहायक होगा। इसके लिए सरकार की कोशिशें अच्छी हैं।
देवेश मिश्रा

-------------------

बोले किसान
किसानों के लिए यह बजट काफी हतोत्साहित करने वाला रहा है। किसान काफी परेशान रहे हैं। किसानों के लिए सरकार की ओर से कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है। किसानों के हित में कोई भी राहत सरकार ने बजट में नहीं दी है। यह बजट किसानों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा है। - हनीफ वारसी, राष्ट्रीय महासचिव, भाकियू भानु

-------------

यूपी सरकार का बजट किसानों के हित में नहीं हैं। सरकार खेती किसानी का भी निजीकरण करना चाहती है। किसान इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी इस तरह का ही बजट पेश किया गया है। इस बजट ने किसानों को पूरी तरह निराश किया है।

हसीब अहमद, प्रदेश महासचिव, भाकियू टिकैत

---------------------------------
बोले उद्यमी

बजट में प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर फोकस किया गया है। सड़क, हवाई यात्रा ,बिजली, श्रमिको को ट्रेनिंग, चिकित्सा, सोलर लाइट, आदि क्षेत्रों में बजट में राशि प्रस्तावित की गई है। बजट विकासन्मुखी है, रोजगार बढ़ाने की ओर कोशिश की गई है। प्रदेश में सुरक्षा पर बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश के व्यापारी ओर उद्योगपति निर्भय होकर व्यापार कर सकेंगे। बजट में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। पयर्टन बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।
विपिन गुप्ता, आईआईए चेयरमैन
------------------------------------------


यूपी सरकार का बजट उम्मीदों वाला बजट है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सकेगा। साथ ही प्रदेश के उद्योगपति बिना किसी संकोच के व्यापार कर सकेंगे। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
अमृत कपूर, उद्यमी
--------------------------------

बोले व्यापारी

-यूपी सरकार का बजट विकास को लेकर आया है। इससे लोगों की उम्मीदें पूरी होंगी। साथ ही व्यापार जगत भी मजबूत होगा। इसके लिए सरकार ने बजट में प्रावधान किया है।
शैलेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
----------------------------------

-यूपी सरकार के बजट में सब कुछ है। इससे काफी फायदा मिलेगा। व्यापार जगत को भी फायदा होगा। इसके लिए प्रावधान कर दिया गया है। सरकार ने कई प्रावधान किए हैं। इससे काफी फायदा होगा।

संदीप अग्रवाल सोनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार मंडल

----------------------------------

नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया

प्रदेश सरकार के बजट से गांव, गरीब, किसान और युवाओं के सपने साकार होंगे। विकसित भारत की दिशा में प्रदेश अहम भूमिका निभाएगा। रामपुर का संगठित अपराध समाप्त हुआ। अपराधी जेल में हैं और जनता राहत की सांस ले पा रही है। शिक्षा, तकनीक, सड़क, बिजली, पानी, एक्सप्रेस-वे आदि सभी क्षेत्रों में विकास होगा। जिससे उत्तर प्रदेश अग्रणी प्रदेश बनेगा।

आकाश सक्सेना, शहर विधायक

----------------------

बजट में किए गए दावों का सही से पालन होना चाहिए। पिछले बजट में जो वादे किए गए थे वह पूरे नहीं हो सके हैं, ये ठीक नहीं है। इस बजट को आम लोगों के मुताबिक होना चाहिए। आम लोगों को राहत मिलनी चाहिए।
प्रमोद निरंकारी, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed