फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Smugglers fired at forest workers and broke their car

Rampur News: तस्करों ने वनकर्मियों पर की फायरिंग, तोड़ी कार

Tue, 08 Apr 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 08 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Smugglers fired at forest workers and broke their car
स्वार। पीपली वन से खैर के पेड़ों को काटकर उसके बोटे बनाकर भाग रहे तस्करों का पीछा करने पर तस्करों ने वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी। वनकर्मी बमुश्किल जान बचाकर भागे। तस्करों ने वनकर्मियों की कार भी तोड़ दी। मामले में वन रक्षक ने स्वार थाने में छह नामजद समेत 16 तस्करों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

स्वार रेंज के वनरक्षक गौरव कुमार ने पुलिस को बताया है कि चार अप्रैल की रात 9:45 बजे उन्हें पता चला कि पीपली वन से खैर प्रजाति के वृक्ष काटकर चोरी से लकड़ी भगवंतनगर की ओर ले जाई जा रही है। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को खबर की। फिर तस्करों को पकड़ने के लिए स्वार से मीरापुर-किला खेड़ा मार्ग पर चल दिए।
विज्ञापन

यूपी बॉर्डर से करीब एक किमी दूरी पर उन्हें एक कार दिखी, जिसका उन्होंने पीछा कर रोकने का प्रयास किया। लेकिन, चालक ने स्कॉर्पियो की गति और बढ़ा दी। फिर यूपी और उत्तराखंड की सीमा पर बनी पुलिस चौकी पर पहुंचे तो वहां ताला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्कॉर्पियो बायीं ओर ईंट भट्टे की ओर मुड़ गई थी। भट्टे के पास अन्य कई वाहनों में लोग मौजूद थे, एक ट्रक भी खड़ा था। कुछ ही देर में मौके पर वन क्षेत्राधिकारी स्वार मुजाहिद हुसैन भी पहुंच गए थे।
वन कर्मियों को देखकर तस्करों ने गाली-गलौज कर फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में वन कर्मियों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा और उनकी एक कार वहीं पर छूट गई।
यूपी की सीमा पर बने पुल पर पहुंचने पर वनकर्मियों को 112 पुलिस और स्वार थाने के अन्य पुलिसकर्मी मिले। इसके बाद वन कर्मी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर दोबारा पहुंचे तो देखा उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी।
वन रक्षक गौरव ने पुलिस को यह भी बताया कि आसपास मौजूद लोगों से तस्करों के बारे में जानकारी की तो छह लोगों के नाम सामने भी आए। इन सभी छह तस्करों को नामजद कर वन रक्षक ने कुल 16 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए स्वार थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।





वन रक्षक की तहरीर पर एफआईआर न दर्ज करने का कारण यह है कि घटना स्थल उत्तराखंड का है। इसलिए वहीं संबंधित थाने में वन रक्षक को तहरीर देनी चाहिए या लकड़ी जहां से चोरी हुई है अर्थात पीपली वन से तो उन्हें मिलकखानम थाने में तहरीर देनी चाहिए। - कुलदीप सिंह, थानाध्यक्ष, स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article