{"_id":"8da073bf18d3340bdfcf43b8ee0fac09","slug":"smart-city-project-in-rampur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम को बताई विकराल समस्या, दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम को बताई विकराल समस्या, दिए सुझाव
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद में गुरुवार को दूसरे चरण की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। गुरुवार को इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की टीम ने पालिका सभासद, शिक्षाविद् और नागरिकों से शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सुझाव मांगे। संस्था की ओर से तैयार प्लान के बारे में भी बताया गया।
गुरुवार को नागरिकों ने मूलभूत सुविधाओं के साथ चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव दिए। शहर में जाम की समस्या से अवगत कराया। केंद्र सरकार की ओर से देश के करीब सौ शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें रामपुर को भी शामिल किया गया।
रामपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा दो चरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। विकास भवन सभागार में अधिकारियों और बुद्धिजीवियों से चर्चा के बाद इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की टीम ने गुुरुवार को पालिका सभागार में पब्लिक इंटरेक्शन किया। इसमें पालिका सभासदों के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक और शिक्षाविद् भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की टीम के प्रभारी अतीक खान ने सभी को स्मार्ट सिटी कांसेप्ट के बारे में बताया। लोगों ने प्रमुख रूप से चिकित्सा, शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था आदि से संबंधित सुझाव दिए। शहर में जाम की समस्या, उच्च स्तरीय चिकित्सीय सेवाएं, प्रोफेशनल और टेक्निकल शिक्षा की उपलब्धता की आवश्यकता जताई।
इस दौरान चेयरमैन अजहर अहमद खां, ईओ सैय्यद मोहम्मद तारिक के साथ ही पालिका का अन्य स्टाफ और सभासद मौजूद रहे। स्मार्ट सिटी के रूप में शहर को विकसित करने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। गुरुवार को दो दिवसीय कार्यक्रमों के बाद इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की टीम वापस दिल्ली चली गई।
अब दीपावली बाद टीम एक बार फिर आएगी। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के अतीक खान ने बताया कि टीम इन दिनों की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को देगी। इसके बाद आगे की प्लानिंग तैयार की जाएगी। प्लानिंग तैयार होने के बाद दीपावली के बाद टीम फिर शहर आएगी।