फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smart city project

शहरवासियों के सपने को लगा झटका

Thu, 28 Jan 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
smart city project
स्मार्ट सिटी के शहरवासियों के सपने को गुरुवार को झटका लगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहले चरण में विकसित किए जाने वाले 20 शहरों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें रामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश का कोई भी जिला जगह नहीं बना पाया है।
विज्ञापन



अब शेष जिलों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आने वाले दो साल में चयन होगा। स्मार्ट सिटी में शामिल शहरों के नामों की घोषणा के साथ ही लाखों शहरवासियों का पहले चरण में शामिल होने का सपना भी टूट गया है।
विज्ञापन



स्मार्ट सिटी योजना के तहत नवंबर माह से शुरू हुई प्रक्रिया में प्रतियोगिताओं, बुद्धिजीवियों से लेकर शहरवासियों तक से परामर्श लेकर प्लान तैयार किया गया। वोटिंग की प्रक्रिया भी अपनाई गई। दिसंबर माह में प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैकेंया नायडू ने पहले चरण में शामिल हुए 20 शहरों के नामों का एलान कर दिया। इसमें रामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश को कोई जिला शामिल नहीं है। स्मार्ट सिटी के लिए अपने शहर का नाम चयनित न होने से शहरवासियों की उम्मीदों को झटका लगा है।



शहरवासियों में स्मार्ट सिटी के नामों की घोषणा के बाद मायूसी है। कोई नागरिकों की सहभागिता को लेकर दिलचस्पी न लेने को कारण बता रहा है तो कोई अधिकारियों की ओर से समय से पर्याप्त प्रचार-प्रसार न करने और सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रयास न किए जाने को वजह बता रहा है। फिलहाल पहले 20 स्मार्ट सिटी को लेकर फैसला लिया जा चुका है और इसमें रामपुर को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed