फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smart city news

वोटिंग के लिए बढ़ा समय, जमकर करें वोट

Thu, 26 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 26 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
smart city news
अगर आप अपने शहर को पहले चरण में ही स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना चाहते हैं तो आपको जिम्मेदार शहरी होने के लिए एक और मौका मिला है। स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग की प्रक्रिया में शहर पिछड़ा है। लेकिन शहरवासी अब भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वह्न करते हैं तो रामपुर अव्वल हो सकता है।
विज्ञापन



अब तक वोटिंग से चूके शहरवासी 30 नवंबर तक शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोटिंग कर सकते हैं। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की एक कमान शहरवासियों के हाथ में है। मौका है हर शहरवासी के पास अपने जिम्मेदार होने का अहसास कराने का। इसके लिए बस आपको रामपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट करना है।
विज्ञापन



आपका वोट शहर को देश के पहले 20 स्मार्ट सिटी में शामिल कर सकती है। सीडीओ अमित किशोर ने बताया कि वोटिंग के लिए निर्धारित किया गया समय बढ़ा दिया गया है। अब शहरवासी 30 नवंबर तक वोटिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें mygov.in पर जाकर पोल ऑप्शन को सेलेक्ट कर निर्देशों का अनुपालन करते हुए वोटिंग करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिर्फ एक ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। स्मार्ट सिटी के लिए अब तक शहर की करीब दो फीसदी आबादी ने ही अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराया है। शहर को स्मार्ट सिटी की वोटिंग प्रक्रिया के तहत अभी तक मात्र 5900 वोट किए गए हैं। शहर की कुल आबादी करीब तीन लाख के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed