फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Six samples were filled from sweet shops by running a campaign

Rampur News: अभियान चलाकर मिठाई की दुकानों से भरे छह नमूने

Thu, 15 Aug 2024 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 15 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Six samples were filled from sweet shops by running a campaign
रामपुर। त्योहारों के चलते खाद्य विभाग भी सजग हो गया है। बुधवार को विभाग ने दुकानों से मिठाई के नमूने भरे। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार शर्मा ने टीम के साथ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान भोट बक्काल स्थित सुधीर गुप्ता के मिठाई निर्माण इकाई से छेना मिठाई व दूध और वनस्पति घी का एक-एक नमूना लिया। इसके बाद स्वार में नबी हसन स्वीट हाउस से बूंदी दाना और मिल्क केक का एक-एक नमूना लिया। इसी क्रम में रजानगर स्वार में मुहम्मद याकूब के हुसैन किराना स्टोर से से सोन पापड़ी का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि सभी नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि छापामार अभियान जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, अशोक कुमार, राहुल शुक्ला व अजरा बी मोहम्मद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed