{"_id":"601990f88ebc3e2d795872ee","slug":"six-injured-including-driver-in-private-bus-and-dcm-collision-rampur-news-mbd3782171181","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस व डीसीएम की टक्कर में चालक समेत छह चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस व डीसीएम की टक्कर में चालक समेत छह चोटिल
विज्ञापन
दढ़ियाल में कोसी नदी के पुल पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : RAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल। मंगलवार सुबह दढ़ियाल में कोसी नदी के पुल पर ओवरटेक करते हुए पेंट के डिब्बे लेकर आ रही डीसीएम ने यात्रियों से भरी निजी बस को टक्कर मार दी। इसमें निजी बस और डीसीएम चालक सहित बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद टांडा-बाजपुर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। बाजपुर से सवारियां लेकर मुरादाबाद जा रही निजी बस को कोसी नदी के पुल पर सामने से ओवरटेक कर आती तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर कस्बे के लोग और राहगीर यात्रियों की मदद को पहुंच गए। हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन बस चालक रामपुर तिराहा निवासी शमशेर और डीसीएम चालक खटीमा निवासी भगत सिंह सहित छह लोग हादसे में घायल हो गए जो पैदल या परिचितों के वाहनों से अपने गंतव्य स्थान को रवाना हो गए। टक्कर के बाद बस का पिछला हिस्सा कोसी नदी की रेलिंग से टकरा गया जिससे पुल की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी स्वार धर्मसिंह मार्छाल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर तक लाइन लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया और यातायात व्यवस्था सुचारु की गई। यातायात व्यवस्था सुचारु करने में दो घंटे लग गए। डीसीएम राजस्थान से किच्छा जा रही थी जिसमें पेंट के डिब्बे भरे थे। टक्कर के बाद पेंट के कई डिब्बे फटने से काफी मात्रा में पेंट सड़क पर गिर गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में कर त्रिवेणी चीनी मिल में खड़ा कर दिया है।

दढ़ियाल में कोसी नदी के पुल पर डीसीएम और बस की टक्कर के बाद जमा भीड़।संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR
विज्ञापन