फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sisters reached jail to tilak brothers, got emotional

भाइयों को तिलक करने जेल पहुंची बहनें, हुईं भावुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sisters reached jail to tilak brothers, got emotional
रामपुर में भैया दूज पर जिला कारागार में भाई को टीका करके आती बहनें और लगी भीड़। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिला कारागार में अपने अपराधों की सजा काट रहे बंदियों को मंगल तिलक करने के लिए शनिवार को बहनों की भारी भीड़ उमड़ी। भैया दूज के दिन सुबह से ही जेल पर भीड़ जुट गई। भाइयों से मिलने को इन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई महिलाएं तो अपने भाइयों से मिलकर रो पड़ीं।
विज्ञापन

भैयादूज पर सुबह से ही जेल गेट पर महिलाओं की भारी भीड़ जुट गई। महिलाएं अपने हाथों में भाइयों को तिलक करने का सामान और मिठाइयां लिए हुईं थीं। जब मिलाई का समय हुआ तो महिलाएं खुद लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगीं। जेल के अंदर अपने भाइयों से मिलकर तमाम बहनें भावुक हो उठीं। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी रिहाई और सलामती की कामना की। जेल में भाइयों के पास उपहार देने को कुछ भी नहीं था। बहनें भाइयों से अपराध छोड़ने का संकल्प लेकर खुश हुईं। भैया दूज के दिन जेल का वातावरण काफी भावुक दिखा। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि भैयादूज पर करीब पांच सौ लोगो की मिलाई कराई गई है। इस दौरान चिकित्सा और पानी की व्यवस्था कर आने वाले लोगों का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed