फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sindur khela sang ma durga ko the vidiai

सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:06 PM IST
सार

विजयादशमी के दिन बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा के पंडाल में सिंदूर खेला की रस्म पूरी की गई।सिंदूर का अर्थ लाल सिंदूर होता है और खेला का अर्थ है।सिंदूर खेला को लेकर मान्यता है कि दशमी के दिन सिंदूर खेला करने से सुहागिनों के पतियों की उम्र लंबी होती है।

विज्ञापन
sindur khela sang ma durga ko the  vidiai

विस्तार

रामपुर। विजयादशमी के दिन बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा के पंडाल में सिंदूर खेला की रस्म पूरी की गई। बंगाल की परंपरा की अनुरूप महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। इसके बाद मां दुर्गा को विदाई गई। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा को मुरादाबाद के रामगंगा नदी में विसर्जित किया।
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले विजयादशमी पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा को विदा करने से पहले बंगाल में सिंदूर खेलने की परंपरा है और इसे सिंदूर खेला के नाम से ही जाना जाता है। सिंदूर का अर्थ लाल सिंदूर होता है और खेला का अर्थ है। खेलना यानी सिंदूर से खेलना। सिंदूर खेला को लेकर मान्यता है कि दशमी के दिन सिंदूर खेला करने से सुहागिनों के पतियों की उम्र लंबी होती है। दूसरी मान्यता है यह भी है कि नवरात्र में मां दुर्गा 10 दिन के लिए अपने मायके आती हैं। जिस तरह लड़की के मायके आने पर उसकी सेवा की जाती है, उसी तरह मां दुर्गा की भी खूब सेवा की जाती है। सिंदूर खेला की रस्म केवल शादीशुदा महिलाओं के लिए ही होती है। रस्म में सभी महिलाओं ने एक दूसरे के गालों पर सिंदूर लगाया। सुहागिनों ने पान के पत्तों और पूजन सामग्रियों से मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद सेंदुर खेला की रस्म पूरी की।
विज्ञापन

सिंदूर खेला के बाद दुर्गा की प्रतिमा को मुरादाबाद ले जाकर रामगंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर बंगाली कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसपी अधिकारी, मनोज दास, श्यामल प्रसाद दास, अशोक भारती, डॉ. एसके रॉय, रोबिन चक्रवर्ती, सम्राट मित्रा, सपना अधिकारी, ज्योति भारती, रितुपर्णा सेन गुप्ता, मालिनी मंडल , जया मित्रा, शिप्रा दास, सीमा सिकदार, अल्पना दास, सुष्मिता, मीना रॉय, सुचित्रा, डॉ, पलाश मुखर्जी, डॉ. अमित अधिकारी और पिन्टू अधिकारी सहित अन्य कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed