फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sikshamitra on hunger stike

वेतन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षामित्र

Wed, 14 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 14 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
sikshamitra on hunger stike
वेतन को लेकर शिक्षामित्रों ने बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। बीएसए दफ्तर पहुंचे शिक्षामित्रों ने विभागीय अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, शिक्षामित्रों को मनाने के लिए बीएसए भी पहुंचे, लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण बात नहीं बनी। फिलहाल उनकी भूख हड़ताल जारी है।
विज्ञापन



दो हजार से ज्यादा शिक्षामित्रों के कुछ समय पहले शिक्षक पद पर समायोजित किया गया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश भर के समायोजित शिक्षकों का समायोजन रद कर दिया था। इसके बाद शिक्षामित्रों ने आंदोलन किया था। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद समायोजित शिक्षकों का वेतन फंस गया था।
विज्ञापन



वेतन देने को लेकर शासन की ओर से फिलहाल कोई आदेश नहीं पहुंचा है। इसकी वजह से शिक्षामित्रों में गुस्सा है। गुस्साए शिक्षामित्रों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को बीएसए दफ्तर घेर लिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। शिक्षामित्रों ने इसके साथ ही भूख हड़ताल शुरू करने की घोेषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान 53 शिक्षामित्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वेतन देने के आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन जिला स्तर पर इन आदेशों का पालन नहीं कराया जा रहा है। यदि वेतन जल्द जारी नहीं किया गया तो शिक्षामित्र आंदोलन तेज करेंगे।



भूख हड़ताल को समाप्त कराने के लिए बीएसए एसके तिवारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी ओर से वेतन को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई है। इस मौके पर राजपाल सिंह, सैयद जावेद मियां, होरी लाल सैनी, हरपाल सिंह, अवधेश मिष्रा, महेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, शकील अहमद, शन्नू खां, मकदूम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed