फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shreemad bhagawat katha

Rampur News: भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बखान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
shreemad bhagawat katha
रामपुर। नैमिषारण्य धाम स्वामी नारदानंद आश्रम से पधारे कथा व्यास आचार्य गोविंद मिश्र ने भागवत कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि जिन परमात्मा के आदि अंत का पता बड़े-बड़े ऋषि मुनि तपस्या, समाधि, योग के माध्यम से नहीं लगा पाते वह प्रभु भक्तों के प्रेम के वशीभूत होकर मानव तन धारण करके ब्रज में नाना प्रकार की बाल लीलाएं करते हैं। कहा कि भगवान गोपियों के घरों में जाकर के ग्वाल-बालों के साथ माखन चुराते हैं। भगवान साधारण माखन की चोरी नहीं करते बल्कि ब्रज की सभी गोपियों के निर्मल मन रूपी माखन का भोग लगाते हैं। बताया कि मां यशोदा के प्रेम के बंधन में भगवान ऊखल से भी बंध जाते हैं। कहा कि प्रेम ही है सार और दुनिया में कुछ नहीं है। इस दौरान देवेंद्राचार्य महाराज ने दिव्य श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की। कथा में पं. विष्णु शर्मा, कमल कमल कुमार तुरैहा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अवधेश कौशिक, अनुज रावत, मोनिका रावत, इद्दू, विजय सैनी, राकेश गुप्ता, विपुल गुप्ता, शंकुल सोमनाथ, राजीव चंद्रा, सुबोध शर्मा, गोपाल शर्मा, रानी तुरैहा, सुधा रानी, विमला देवी, आशीष तिवारी, अशोक तुरैहा उर्फ पप्पू भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed