फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shraddralu gathered at Maha Shivaratri festival at Shiva temple Rathonda

ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा पर महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़े श्रदृलु, हर-हर महादेव का जयघोष गूंजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shraddralu gathered at Maha Shivaratri festival at Shiva temple Rathonda
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर रठौंडा में जलाभिषेक को लगी भक्तों की कतार। - फोटो : MILAK
मिलक। महाशिवरात्रि पर्व पर हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भोले का जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा पर महाशिवरात्रि पर्व पर बह्ममुर्हूत में मंदिर के पुजारी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। जिसके साथ ही भगवान शंकर के दर्शन को भक्तोें के लिए कपाट खोल दिए गए। जिनके खुलते ही हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हरिद्वार समेत कई स्थानों से कांवड़ और गंगाजल लेकर आए भक्त जलाभिषेक को पहुंच गए। भक्तों के जयघोष और घंटों की टनकार से शिवालय गूंजने लगा। कपाट खुलते ही भक्तों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक को आपाधापी मच गई। देर शाम तक जलाभिषेक का क्रम चला। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और प्रसाद, बेल पाती, धतूरा, गंगाजल, दूध आदि पूजा सामग्री अर्पित की और मनौती मांगी। महिलाओं ने अपनी मुराद पूरी होने के लिए सतिया बनाए। मुंडन संस्कार कराए गए। भक्तों ने मंदिर के मुख्यद्वार के सामने शिव गंगासरोवर में अर्घ्य दिया और कुछ ने डुबकी लगाई। भीड़ के कारण पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक अफसरों को मशक्कत करनी पड़ी। मेले की व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, सीओ श्रीकांत प्रजापति ने जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अर्चि गुप्ता, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एसके गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मेला चौकी इंचार्ज बोविंद कुमार डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed