{"_id":"64c962cf98bee3783b0cde37","slug":"show-cause-notice-to-seven-panchayat-secretaries-rampur-news-c-282-1-rmp1003-2430-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सात पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सात पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस
Wed, 02 Aug 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में कूड़ा-कलेक्शन और रिसोर्स रिकवर सेंटर के संचालन में लापरवाही पर सात पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए।
स्वच्छ भारत मिशन फेस दो के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले की 36 ग्राम पंचायतों के 42 गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। जिनमें कुछ ग्राम पंचायतों में बार-बार चेतावनी के बाद भी कूड़ा कलेक्शन शुरू नहीं हुआ है। ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल कूड़े के उचित प्रबंधन के लिए आरआर यानी रिसोर्स रिकवर सेंटर का संचालन भी नहीं हो पाया है। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि शाहबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कूप पर तैनात पंचायत सचिव महेश गौतम, सैदनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हमीरपुर पर पंचायत सचिव मीरा देवी, लालपुर कलां पर तैनात पंचायत सचिव दिनेश कुमार, चमरौआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमरौआ पर तैनात पंचायत सचिव आदि शाकिब, बिलासपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत महूनागर पर तैनात पंचायत सचिव खलील अहमद, डिबडिबा पर तैनात पंचायत सचिव जाने आलम और मिलक ब्लॉक की ग्राम पंचायत जालिफ नगला पर तैनात पंचायत सचिव असलम हुसैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनको तीन दिन के अंदर कूड़ा कलेक्शन और आरआर सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अब तक हुई देरी के संबंध में पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है।