फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shopkeepers started making shells outside shops for social distance

दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंस के लिए दुकानों के बाहर बनवाने शुरू किए गोले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers started making shells outside shops for social distance
रामपुर में गुरुवार को राजद्वारा रोड पर हकीम की दुकान के आगे सोशल डिस्टेंस के लिए बने गोलों में खड? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर कोरोना से बचाव को लेकर जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। रात में कोरोना कर्फ्य लागू है, जिस कारण दिन में बाजारों में लोग खरीदारी को निकल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते जोखिम के बीच दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए गोल घेरे बना लिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच सरकार ने कोरोना संक्रमण मामलों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए रोजाना रात में आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। कोरोना कर्फ्य के कारण लोग दिन में ही खरीदारी को निकल रहे हैं। इससे पहले की तुलना में दिन में बाजारों में भीड़ अधिक रह रही है। वहीं कोविड-19 गाइडलाइन के पालन के लिए भी सख्ती की जा रही है। इसके बाद एक बार फिर दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल घेरे बनाए जा रहे हैं। गुरुवार को नगर के तमाम मोहल्लों और बाजारों में दुकानों के बाहर गोल घेरे नजर आए। वहीं पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी रात में भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू का पालन करा रहे हैं तो दिन में सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग भी की जा रही है। गुरुवार को सुबह सात बजे जब बाजार खुलने शुरू हुए तो दोपहर तक मिस्टन गंज, पुराना गंज, बाजार नसरूल्ला खां समेत शहर के तमाम बाजारों में लोगों की भीड़ रही। फल, सब्जी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, रात को बाजार बंद होने से पहले भी लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की टीमों ने इन स्थानों पर भ्रमण का मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को परखा और जो लोग बिना मास्क लगाए मिले उनसे जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed