Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shock to fill vacant seats, students did not appear even in eighth counseling

Rampur News: खाली सीटें के भरने को झटका, आठवीं काउंसलिंग में भी नहीं पहुंचे छात्र

Wed, 23 Oct 2024 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 23 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shock to fill vacant seats, students did not appear even in eighth counseling
रामपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में रिक्त सीटों को भरने की कवायद को झटका लगा है। मंगलवार को हुई आठवीं काउंसलिंग के बाद भी तीन कालेज में 15 सीटें खाली रह गईं। कालेज में सूची चस्पा कर दी गई है। सभी छात्र बुधवार को प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक कालेजों में भी प्रवेश को लेकर छात्रों का रुझान घटा है। यही वजह है कि संस्थान में प्रवेश के लिए तमाम सीटें रिक्त हैं। रामपुर की बात की जाए तो जिले में रामपुर, चमरौआ और शाहबाद में पाॅलिटेक्निक कालेज हैं, जिसमें कुल 610 सीटें हैं, इनमें से करीब 41 सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने की कवायद शुरू की गई है। प्राविधिक शिक्षा के महानिदेशक के निर्देश पर पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब तक सात बार काउंसलिंग हो चुकी है। फिर भी सीटें खाली हैं। मंगलवार को स्पॉट काउंसिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें रिक्त 41 सीटों के मुकाबले 26 सीटों पर ही प्रवेश हो सका। शेष 15 सीटें तीनों कालेज में खाली रह गई हैं। प्राचार्य पीके गुप्ता के अनुसार जिले के तीन कालेज में 15 सीटें खाली रह गई हैं। शेष 26 का चयन हो गया है,जिनकी सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। बुधवार को छात्र प्रवेश ले सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करते हुए समस्त प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed