फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shehnai will stop as soon as Kharmas starts from 15th

Rampur News: 15 से खरमास शुरू होते ही थम जाएगी शहनाई

Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will stop as soon as Kharmas starts from 15th
रामपुर। इस माह 15 दिसंबर से खरमास लग रहा है। सूर्य अपनी राशि बदलेगा, इसलिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। विवाह के लिए शुभ मुहूर्त के लिए 15 जनवरी तक का इंतजार करना होगा। खरमास में मुंडन, जनेऊ, या फिर अन्य कोई संस्कार शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन


पंडित नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 दिसंबर को शाम चार बजे सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन से ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। धनु राशि में सूर्य तीस दिन तक रहेंगे। इसके बाद 15 जनवरी मकर संक्रांति से धनु राशि से निकलकर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन शुभ कार्यों फिर से शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु में मीन में प्रवेश करते हैं। तो वह गुरु की सेवा में लग जाते हैं। उनका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय कोई शुभ कार्य नहीं होता है। खरमास के कारण गुरु का बल भी कमजोर होता है। शुभ कार्य के समय सूर्य और गुरु दोनों का ही शुभ स्थित में होना जरूरी है। इस वजह से
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 में 18, 20, 21, 22, 27, 28, 30 व 31 हैं। फरवरी माह में एक, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ,, 12, 13, 18, 19, 24 के अलावा 25 व 26, 27 फरवरी में विवाह होंगे। मार्च माह में विवाह के पांच शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जिसमें दो, चार, छह, सात, ओर 11 हैं। इसके अलावा अप्रैल माह में 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 तारीख को विवाह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन








रोजना उठकर सूर्यदेव को जल दें। जप, तप दान आदि किया जा सकता है। इस महीने में स्नान का विशेष महत्व है। किसी तीर्थ स्थल पर यात्रा करने से पुण्य मिलेगा। इसके अलावा खरमास में विवाह, सगाई, शादी से जुड़ा कोई कार्य नहीं होगा। नए घर में प्रवेश नहीं होगा। मुंडन, जनेऊ, फिर अन्य कोई काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed