फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shedule of electric supply disrupt

गर्मी में बिजली की कटौती से लोग बेहाल    

Fri, 22 Jun 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 22 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
shedule of electric supply disrupt
रामपुर में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता। अमर उजाला
 
विज्ञापन

  गर्मी में बिजली की वक्त-बेवक्त कटौती रामपुर की बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहरी क्षेत्रों  में कई-कई घंटे की कटौती की जा रही है, ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली के दर्शन भी नहीं रहे हैं। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी के साथ-साथ जिला प्रशासन भी मूक दर्शक बना हुआ है। वहीं लोगों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न होता जा रहा है। अपने को जनता का  प्रतिनिधि  कहने वाले राजनेता भी इस समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं।  

रामपुर में बिजली की कटौती की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। गरमी बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या भी बढ़ती जा रही है। शहरी क्षेत्रों के लिए 24 घंटे की आपूर्ति के आदेश होने के बाद कई क्षेत्रों में अघोषित कटौती की जा रही है। जिसको लेकर लोग परेशान चल रहे हैं।
विज्ञापन


कई-कई घंटे की कटौती से घरों में लगे इंवर्टर भी जबाव दे जा रहे हैं। गर्मी में छोटे बच्चों का  बुरा हाल हो रहा है।बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।साथ ही शेडयूल के मुताबिक क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति की मांग  की जिससे लोगों को समय से जलापूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ब्रिगेड के मंडल उपाध्यक्ष सैय्यद विक्की मियां का कहना है कि दोमहला रोड़, किला, मोरी गेट, पीला तालाब, राजद्वारा सहित शहर के अन्य कई इलाकों में रात के वक्त घंटों की कटौती की जा   रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का   समाधान नहीं किया गया तो ब्रिगेड के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।


इस मौके पर फारज मियां, मिनहाज मियां, आसिम मियां, आमिर, मोनिस मियां, फैसल मियां, भूकन सिंह, सतीश रस्तोगी, विपिन रस्तोगी,  कैलाश राणा और आशुतोष त्रिपाठी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed