{"_id":"580676354f1c1b562c703feb","slug":"shahbad-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दोषों को रिहा करो वरना 21 से आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दोषों को रिहा करो वरना 21 से आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को शाहबाद प्रकरण को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
शाहबाद के चतरपुर-रसूलपुर के ग्रामीणों पर दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग जोर पकड़ रही है। मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर झूठा मुकदमा खत्म कराने और निर्दोष दो लोगों को रिहा कराने की मांग की। अन्यथा 21 अक्तूबर से जनआंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता और संरक्षक मास्टर रोशन लाल के नेतृत्व में तमाम लोग मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिले। इससे पहले उन्होंने नारेबाजी करते हुए शाहबाद पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोतवाल मुस्लिम खां ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंके जाने के बाद भी नई परंपरा और रावण के पुतले फूंकने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने का झूंठा मुकदमा रसूलपुर और चतरपुर गांव के 20-25 हिंदुओं के खिलाफ लिखा दिया। दो लोगों को फर्जी मामले में गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस हिंदुओं का उत्पीड़न कर रही है। विश्व हिंदू महासंघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। ज्ञापन देने वालों में संजय गुप्ता, रोशनलाल, सूरज प्रकाश नारंग, आदित्य प्रकाश, लक्ष्मी शर्मा, गनेशी लाल वार्ष्णेय, अभिनाश तपन, खूबसिंह, रामफूल सिंह मौजूद थे।