फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sex recket

नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के धंधे में धकेला 

Tue, 08 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर  Updated Tue, 08 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तराखंड बार्डर पर मसवासी के पास पुलिस चेकपोस्ट से करीब दो सौ मीटर दूर संधू होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का संबंध दिल्ली के सेक्स रैकेट सरगना आफाक बाकरी से तो नहीं। जिसको लेकर पुलिस सहित खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है और वह जानकारी करने मेें जुटा है। वहीं

नाबालिग लड़कियां पश्चिम बंगाल और दिल्ली से कैसे पहुंची इसकी भी जांच की जा रही है। पकड़ी गई लड़कियों का कहना है कि उनको यहां पर नौकरी का झांसा देकर लाया गया और गलत धंधे में धकेलने को मजबूर किया जा रहा था। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र की मसवासी चौकी पुलिस द्वारा उत्तराखंड बार्डर के गांव मानपुर स्थित संधू रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई कर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच कालगर्ल सहित उत्तराखंड निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई नाबालिग लड़कियां पश्चिम बंगाल में कोलकाता, दिल्ली व उत्तराखंड के रामनगर, रुद्रपुर की थीं। खुफिया विभाग संधू होटल में चले रहे सेक्स रैकेट को दिल्ली में पत्नी सहित पकड़े गये सेक्स रैकेट के सरगना आफाक बाकरी से जोड़ कर जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राधेश्याम ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियां व युवक, होटल मैनेजर के खिलाफ 3/5/8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम  के तहत जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी द्वारा सीओ बिलासपुर को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed